{"_id":"598dfd7f4f1c1b316a8b4588","slug":"71502477695-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध व चित्रकला में अनिशा, नेहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध व चित्रकला में अनिशा, नेहा अव्वल
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड अंबाला कैंट में पीसीआरए राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता 2017 के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड एवं एवी गैस के संयोजन से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने ईंधन संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं, विषय पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में शिक्षा विभाग अम्बाला के पूर्व डिप्टी डीईओ राजन शर्मा ने अपना सक्रिय योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में 117 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की अनिशा ने प्रथम तथा इसी कक्षा की खुशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में नौंवी कक्षा की नेहा ने प्रथम तथा इसी कक्षा की लाजो ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आयोजन में ड्राइंग टीचर शकुंलता, विज्ञान अध्यापिका निशा, रसायन लैक्चरार हरप्रीत कौर और रूबी धवन ने सहयोग दिया।