{"_id":"60ef41a68ebc3e24fe5b58f1","slug":"7020-people-got-vaccine-for-protection-from-corona-ambala-ambala-news-knl765041144","type":"story","status":"publish","title_hn":"7020 लोगों को लगा कोरोना से सुरक्षा का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7020 लोगों को लगा कोरोना से सुरक्षा का टीका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना से बचाव के लिए बुधवार को 7 हजार 20 लोगों को सुरक्षा कवच मिला। एक दिन पहले 15 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगने के बाद बुधवार को दोपहर तक दिक्कतें रहीं। दोपहर के समय वायल पहुंचने के कारण ज्यादातर लोगों को टीका लग गया।
राजकीय आईटीआई में बने वैक्सीनेशन सेंटर में बुधवार को करीब 300 डोज कोवैक्सीन की पहुंची। कोविशील्ड की कोई भी डोज न पहुंचने से लोगों को एक बार फिर वापस जाना पड़ा है। जिन्हें कोविशील्ड की दूसरी डोज लगनी थी, उन्हें दो -तीन दिन तक इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले ही कोरोना की डोज खत्म विभाग की तैयारियों की पोल खोल रहा है।
वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि बाद दोपहर हमारे पास प्रयाप्त मात्रा में कोविशील्ड की खेप पहुंच चुकी है। आगे के लिए भी वैक्सीन समय पर मुहैया करवाने का प्रयास जारी रहेगा। जिले में अभी तक 7 लाख 02 हजार 547 को टीका लगा चुका है। इसमें से 5 लाख 9 हजार 669 को पहली और 1 लाख 92 हजार 868 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
मैंने कोविशील्ड की पहली डोज लगवानी है, इसीलिए मैं आज समय निकाल कर आया था कि वैक्सीन लगवा ली जाए। लेकिन यहां तो कह रहे हैं कि आज सुबह से कोविशील्ड की एक भी डोज नहीं आई। - नरिंद्र सिंह
कई दिनों से वैक्सीन लगवाने की सोच रही थी लेकिन समय के अभाव में नहीं लगवा पाई। आज पहले सेक्टर 10 में गए तो उन्होंने कहा कि यहां खत्म है आप आईटीआई में जाओ। यहां आई हूं तो यहां कह रहे हैं कि कोविशील्ड खत्म है। कोवैक्सीन लगवाने के लिए कह रहे हैं। मुझे तो लगवानी ही कोविशील्ड है। जो अभी यहां नहीं है। - डिंपल
मैं यहां वैक्सीन लगवाने के लिए आई थी, यहां कोविशील्ड की डोज खत्म बताई जा रही है। लेकिन कोवैक्सीन की डोज है तो सोचा चलो कोवैक्सीन ही लगवा ली जाए। क्योंकि वैक्सीन तो वैक्सीन ही है। काम भी दोनों का बराबर है। यही सोच कर कोवैक्सीन लगवा ली है। - पलकजोत कौर
मैं हिसार आई हूं, यहां रिश्तेदारी में आई हुई थी। मैं वहां कई बार वैक्सीन लगवाने के लिए गई। वहां वैक्सीन की कमी के कारण नहीं लगवा पाई। मेरे रिश्तेदारों ने कहा कि यहां आपको वैक्सीन लग जाएगी। जब यहां आई तो मुझे बिना किसी देरी के वैक्सीन लग गई। - प्रीत कौर