{"_id":"678237ff93dec849060a472b","slug":"700-workers-of-the-district-will-be-deployed-in-kumbh-mela-ambala-news-c-36-1-amb1001-135763-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कुंभ मेले में तैनात होंगे जिले के 700 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कुंभ मेले में तैनात होंगे जिले के 700 कर्मी
विज्ञापन
अंबाला। कुंभ मेले में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं, प्रयागराज सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मार्गदर्शन और सुरक्षा आदि को लेकर अंबाला रेल मंडल के कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरु हो गई है। प्राथमिक चरण में कर्मचारियों को कुंभ मेले की तरफ रवाना कर दिया है।
अंबाला मंडल के लगभग 17 विभागों में कार्यरत 700 के करीब कर्मचारी कुंभ मेले में जिम्मेदारी निभाएंगे। चार अलग-अलग चरणों में कर्मचारियों को कुंभ मेले में भेजा जाएगा जिससे शिफ्टों के आधार पर कर्मचारी मेले में कार्य कर सकें। इसकी जानकारी प्रयागराज के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को भी भेजी गई है। वहीं, कर्मचारियों को उन्हें रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने का अधिकार प्रयागराज के रेल अधिकारी को दिया गया है।
ये रहेगी शिफ्ट ः कुंभ मेले का आयोजन 10 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। कर्मचारी 11 जनवरी को रिपोर्ट करेंगे। पहली टीम 11 से 16 जनवरी तक, दूसरी टीम 27 जनवरी से 5 फरवरी, तीसरी टीम 10 फरवरी से 14 फरवरी और चौथी टीम 24 से 28 फरवरी तक तैनात रहेगी।
विज्ञापन
कुंभ मेले के लिए ट्रेनें ः कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे ने बठिंडा से फाफामऊ रेलवे स्टेशन तक विशेष ट्रेन चलाई है। इसी प्रकार अंब अंदौरा-फाफामऊ, अमृतसर-फाफामऊ और फिरोजपुर से फाफामऊ तक दोनों दिशाओं में विशेष ट्रेन का संचालन होगा जबकि मौजूद समय में संचालित ट्रेन नंबर 18310 जम्मूतवी-संभलपुर, 18102 जम्मूतवी-टाटानगर और 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल का ठहराव प्रयागराज में है।