फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   700 players will participate in the yoga sports marathon to be held in Kurukshetra

Ambala News: कुरुक्षेत्र में होने वाली योग खेल मैराथन में हिस्सा लेंगे 700 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
700 players will participate in the yoga sports marathon to be held in Kurukshetra
अंबाला। कुरुक्षेत्र में 15 जून को आयोजित होने वाली योग खेल मैराथन में अंबाला के 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल विभाग अंबाला ने जिलेभर में चल रही खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों का खाका तैयार किया है। संबंधित कोच की तरफ से खिलाड़ियों की सूची तैयार कर विभाग को सौंपी गई है जो योग खेल मैराथन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा विभाग की तरफ से मैराथन के लिए बार कोड भी जारी किया है जिसे स्कैन करने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकता है। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि इस योग मैराथन में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम आने पर एक लाख, द्वितीय को 51 हजार और तृतीय स्थान वाले को 31 हजार की राशि दी जाएगी। 15 जून को सभी खिलाड़ी सुबह अपने सेंटरों से एक जगह एकजुट होकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed