फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   '70 years old structure will not be fixed in seven years, so current is necessary'

‘सात साल में ठीक नहीं होगा 70 साल का बिगड़ा ढांचा, इसलिए करंट जरूरी है’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
'70 years old structure will not be fixed in seven years, so current is necessary'
अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अपने आवास पर प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विज थोड़े सख्त भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि 70 साल का बिगड़ा ढांचा सात साल में ठीक नहीं होगा, इसलिए कभी कभार करंट जरूरी है। मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री ने कहा कि ‘मैं छह बार विधायक बना हूं और मैंने आज तक डायरी नहीं लगाई, कोई कागज अपनी जेब में नहीं रखा, मैं ऑन द स्पॉट निर्णय लेता हूं। जो सही है वह करना है और जो नहीं करना वह नहीं करना।’
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज द्वारा पूर्व में अधिकारियों पर दिखाई गई सख्ती एवं एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब करने पर उन्होंने कहा कि जो ढांचा पुरानी सरकारों में बिगड़ा हुआ है, वह इतनी जल्दी ठीक होने वाला नहीं है, इसलिए कुछ लोगों को करंट लगाना पड़ता है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के अलावा भाजपा मंडल के प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, अजय पराशर, किरणपाल चौहान, बलकेश वत्स, विजेंद्र चौहान एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश
सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी, जिस पर कार्रवाई के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने दिए। मेवात से आई महिला शीतल तंवर ने स्वयं पर दर्ज धोखाधड़ी मामले की शिकायत गृह मंत्री को दी। इस पर सुनवाई करते हुए गृह मंत्री विज ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह करनाल से झगड़े के एक मामले में करनाल एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दहेज उत्पीड़न के मामले में नारनौल एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कैथल से आए एक्स-सर्विसमैन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार में सर्विस के दौरान वरिष्ठता का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। इस शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने केस को मुख्य सचिव के पास जांच हेतु भेजा। करनाल में जमीन पर कब्जा करने की एक शिकायत पर एसपी करनाल को जांच के आदेश दिए गए। कैथल से आई युवती भावना ने टेरिटोरियल आर्मी में ज्वाइंनिंग के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग से एनओसी नहीं मिलने की बात की, जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के लिए कहा। इसी तरह जींद की रहने वाली विवाहिता अनु ने पति एवं अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की। इसपर गृह मंत्री विज ने जींद पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

बुजुर्ग ने बेटों से घर वापिस दिलाने की लगाई गुहार
एक मामले अंबाला दलीपगढ़ वासी 65 वर्षीया लाजवंती ने भी गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उसके बच्चों ने घर को अपने नाम करा लिया है और वह चाहती है कि उसे घर वापिस दिलाया जाए। इसके अलावा धूलकोट वासी एक बुजुर्ग रामधारी ने वृद्धाश्रम में शरण दिलाने की मांग रखी, जिन्हें तत्काल पूरा करने के आदेश दिए गए। वहीं शाहपुर में गुरू रविदास मंदिर सभा धर्मशाला की जर्जर छत की मरम्मत कराने की मांग को लेकर शाहपुर से आए राजबीर सिंह, निक्कू, जगतार, लखविंद्र, बलविंद्र, सुखविंद्र, स्वर्ण ने गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष गुहार लगाई। इसपर कार्रवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद सचिव को धर्मशाला की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। अम्बाला निवासी सेना से रिटायर्ड हवलदार मनजीत सिंह ने एसपीओ में रि-ज्वाइनिंग कराने। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed