फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   69 cows have died, more than 11 thousand infected

69 गोवंश की हो चुकी मौत, 11 हजार से अधिक संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
69 cows have died, more than 11 thousand infected
अंबाला सिटी। लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अभी तक वायरस 69 गोवंश की जान ले चुका है। लगातार बढ़ रही मौत के कारण पशुपालन विभाग के साथ पशुपालक तक परेशान हैं। कई पशुपालकों के एक से दो व उससे ज्यादा गोवंश की मौत हो चुकी है। अभी तक 11 हजार से अधिक गोवंश इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 6 हजार गोवंश ठीक हुए हैं। वहीं, विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार तक विभाग की ओर से 37 हजार 600 गोवंश को टीका लगाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जिन गोवंश को टीका लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है, वे लंपी वायरस से सुरक्षित रहेंगे। दूसरी ओर, जिन पशुपालकों के गोवंश की मौत हो चुकी है वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंपी वायरस से ग्रसित बेसहारा गोवंश की सेवा और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग के साथ संस्था की ओर से बेसहारा गोवंश की सेवा की जा रही है। वंदेमारतम दल प्रतिदिन गोवंश की सेवा करने का कार्य कर रहा है। संस्था के प्रमुख भारत ने बताया कि अन्य संस्थाओं ने भी इस ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed