फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   67.5 percent voting in Barara

Ambala News: बराड़ा में 67.5 फीसद मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
67.5 percent voting in Barara
बराड़ा। रविवार को नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर पुलिस पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। खुद डीएसपी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ कमान संभाल रहे थे।
विज्ञापन

चुनाव में बराड़ा के मतदाताओं ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई और सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। बराड़ा में कुल 67.5 प्रतिशत मतदान हुआ। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दिखाते हुए मतदान किया। उम्मीदवार भी अपने हर बूथ का निरीक्षण करते नजर आए।
विज्ञापन

विदेश से आकर पहली बार डाला वोट
बराड़ा गांव के शानू प्रताप चौहान जो कनाडा से कुछ समय पहले ही अपने घर लौटे हैं, उन्होंने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि। वहीं 94 वर्षीय भगतूराम भी उम्र के इस पड़ाव में पूरे जोश के साथ मतदान करने पहुंचे। इसके अलावा व्हीलचेयर पर भी हर बूथ पर परिजनों की ओर से मतदाता ले लाते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों का भी मतदान पर असर

उल्लेखनीय है कि रविवार को शादी के मुहुर्त थे। बराड़ा के ही कहीं पैलेस में शादियां थी। इसे देखकर लग रहा था कि लोग शादी में व्यस्त होंगे और मतदान काम होगा लेकिन इसके विपरीत पोलिंग बूथ पर लगी भीड़ ने इसे गलत साबित कर दिया। लोग शादी में भी शामिल हुए और वोट भी डाला।


ईवीएम में 50 की किस्मत कैद
बराड़ा में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें डा. कुलदीप शर्मा, रजत मलिक, भाजपा प्रत्याशी हरजिंदर सिंह, रीटा रानी, ओम प्रकाश शर्मा, बलजीत, दविंद्र कुमार शामिल है। वहीं, पार्षद पद के लिए 43 उम्मीदवार आमने-सामने है।

इस तरह रहा मतदान प्रतिशत
बराड़ा में वोटिंग के लिए कुल 20 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। शाम सवा छह बजे तक लगभग 67.3 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका था। सभी बूथों पर सुबह 10 बजे तक 14.6 प्रतिशत वोट डल चुके थे। दोपहर 12 बजे तक पहुंचते-पहुंचते यह संख्या 30 प्रतिशत हो गई थी। दोपहर दो बजे के बाद 19,479 मतदाताओं में से 7052 मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। वहीं, शाम 06:15 बजे तक कुल 19,479 मतदाताओं में से 13113 मतदाता वोट डाल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed