फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   64.47 crore administrative approval received for the second phase of construction of Bank Square - Vij

Ambala News: बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण के निर्माण को मिली 64.47 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति-विज

Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
64.47 crore administrative approval received for the second phase of construction of Bank Square - Vij
अंबाला छावनी में गांधी मैदान के साथ निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द निविदा जारी करके द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा, वहीं पहले चरण का निर्माण कार्य भी अब अंतिम चरण में है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया, छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां लगभग 32 बैंकों को एक ही छत के नीचे शिफ्ट करने की योजना है।
विज्ञापन


चार मंजिला होगी इमारत
द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी। इसमें प्रथम तल पर 12 शोरूम, द्वितीय तल पर 17 शोरूम तथा तीसरे तल पर कुल 20 शोरूम होंगे। तीसरे फ्लोर पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रुफ टॉप पर फूड कोर्ट बनाएं जाएंगे, यहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा यहां लिफ्ट, सीढ़िया, एक्सकेलेटर, एचवीएसी, फायर फाइटिंग सिस्टम, महिला व पुरुष शौचालय व अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


3.97 एकड़ में किया जा रहा निर्माण
छावनी में गांधी मैदान के साथ 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपये की लागत से सामने की तरफ बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed