{"_id":"5c8ea013bdec22144c19246f","slug":"61552850963-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मैडलिस्ट मुस्कान ने कुरूक्षेत्र की भारती को दस सैकेंड में किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मैडलिस्ट मुस्कान ने कुरूक्षेत्र की भारती को दस सैकेंड में किया चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड मेडलिस्ट मुस्कान ने कुरुक्षेत्र की भारती को दस सेकेंड में किया चित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बाबा मोहन दास की याद में रविवार को गांव जलबेड़ा में मेले का आयोजन किया किया, जोकि खट्टे के मेले के नाम से देश में प्रसिद्ध है। इस मौके पर बाबा की समाधि पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर मन्नतें मांगी। समाधि स्थल पर श्रीराम चरितमानस संस्था की ओर से रामायण के अंखड पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान सेवकों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। बाद दोहपर गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें एडिशनल एवं जिला सेशन जज जरनैल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहर विधायक असीम गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। दंगल में जलबेड़ा कमेटी की ओर से पांच कुश्तियां 3100 रुपये की करवाई गई जो बराबरी पर ही छूटी। पांच कुश्तियां 2100 व 7 कुश्तियां 1100 की करवाई गई। इसके अलावा कुल करीब 80 कुश्तियां हुईं। दंगल में स्कूली छात्राओं ने भी दम दिखाया, जिनमें नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मुस्कान जौली ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भारती कुरुक्षेत्र को मात्र दस सेकेंड में पछाड़ कर जीत हासिल की। बाबा मोहन दास कमेटी ने जीते हुए सभी पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 72 वर्षीय बुजुर्ग बहादुर सिंह ने भी अखाडे़ के 50 चक्कर लगाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर सरपंच अवतार, अमरीक सिंह, मेवा सिंह, सुखदेव, राजिन्द्र ङ्क्षसह, क ृपाल सिंह, संदीप, गुरप्रीत सिंह, विजय कुमार, तेजबीर सिंह, रविन्द्र कुमार, दलबीर सिंह, नैब सिंह, सुरेश कुमार, हरबंस सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।