फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बराड़ा में स्कूल में हुई नकल, दीवार से परीक्षा कक्ष में फेंकी जा रही थी पर्चियां

बराड़ा में स्कूल में हुई नकल, दीवार से परीक्षा कक्ष में फेंकी जा रही थी पर्चियां

Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा में स्कूल में हुई नकल, दीवार से परीक्षा कक्ष में फेंकी जा रही थी पर्चियां
बराड़ा में स्कूल में हुई नकल, दीवार से परीक्षा कक्ष में फेंकी जा रही थीं पर्चियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में खुलकर नकल चली। परीक्षा दे रहे छात्रों के साथियों ने गाइड से पर्चियां फाड़ कर दीवार से परीक्षा कक्ष में फेंकीं। नकल जनस्वास्थ्य विभाग के एक ट्यूबवेल से कुछ युवकों द्वारा फेंकी जा रही थी जबकि मौके पर ट्यूबवेल ऑपरेटर भी था। पेपर शुरू होने के मात्र दस मिनट बाद ही पर्चियां फेंकी जानी शुरू हो गई थी। इसकी सूचना मीडिया कर्मियों ने स्कूल प्रिंसिपल व पुलिस को दी तो वे हरकत में आए। प्रिंसिपल राजबीर सिंह पुलिस कर्मचारी को स्कूल की दीवार के पीछे ले गए तो ट्यूबवेल से सामाजिक विज्ञान की गाइड मिली, जिससे पर्चियां बनाई जा रही थी। इसके बाद सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र कुमार भी मौके पर आ गए। ट्यूबवेल के कमरे में पांच युवक मिले। पुलिस ने उनको पकड़ने की जहमत तक नहीं उठाई। हालांकि स्कूल प्रिसिंपल राजबीर सिंह ने हिम्मत जुटा कर दीवार फांद कर कमरे में बैठे लड़कों को खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा में कुछ युवक विद्यार्थियों के पास पर्चियां फेंक रहे थे। इस बात का जब मीडिया कर्मियों को पता चला तो मौके पर जाकर सारी घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

---
मैं कभी सेंटर के मामलों में दखल नहीं देता। हां अगर सुपरिंटेंडेंट मुझे कुछ बताए तो मैं सहायता के तैयार हूं। रही बात इनको पकड़ने की यह काम पुलिस कर्मचारी का था। वह खुद दीवार फांदकर ट्यूबवेल के कमरे में गए थे। वहां पर कुछ युवक मिले तो उनको देखकर भाग गए। वहां पर सामाजिक विषय की गाइड मिली जो पुलिस कर्मचारी को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजबीर सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा
---
मुझे क्या पता ये नकल के लिए गाइड लेकर यहां पर बैठे हैं। ये तो हर रोज आते हैं।
- विजय पाल, ट्यूबवेल ऑपरेट
---
नकल नहीं हो रही थी और न ही यहां पर कोई पर्ची डाल रहा था। वह पूरी सख्ती से पेपर दिलवाने का काम कर रहे हैं।
- नरेंद्र, परीक्षा सुपरिंटेंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed