फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हड़ताल के बावजूद रूट पर दौड़ीं बसें

हड़ताल के बावजूद रूट पर दौड़ीं बसें

Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के बावजूद रूट पर दौड़ीं बसें
हड़ताल के बावजूद रूट पर दौड़ीं बसें
विज्ञापन

फोटो - 21, 37, 45
हड़ताल के बावजूद रूट पर दौड़ीं बसें
रोडवेजकर्मियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही, यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी से रोष
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं कुछ यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी से रोडवेज कर्मियों में रोष देखने को मिला। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की तरह बुधवार को भी डिपो की करीब 125 बसें रूट पर दौड़ीं। बुधवार को भी 10 पुराने चालक-परिचालक व बाकी सभी बसों पर नये चालक-परिचालक रूट पर गए।
गौरतलब है कि प्राइवेट बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज बेड़े में शामिल करने के विरोध में कई दिन से हड़ताल चल रही है। रोडवेज की हड़ताल को अन्य विभागों की यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। इस दौरान जेल से जमानत पर आए यूनियन नेता रमन सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों को जबरन जेलों में डाल आंदोलन को कुचलना चाहती है। वहीं, यह भी पता लगा है कि बुधवार को संदीप ढांडा व विक्रम राणा की जमानत याचिका पर भी अदालत में बहस हुई जिसमें आरोपियों के वकीलों ने कहा कि दोनों यूनियन नेताओं को साजिश के तहत फंसाया गया है। बुधवार को दोपहर बाद संजीव ढांडा की जमानत अदालत ने मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : देवी प्रसाद
बुधवार को बिजली निगम के कर्मचारी फिर से रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे। देवी प्रसाद भट्ट पूर्व प्रेस सचिव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश का कर्मचारी रोडवेज के समर्थन में और निजीकरण को रोकने के लिए हड़ताल पर है, परंतु सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तालमेल कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन
नारायणगढ़। हड़ताली रोडवेज कर्मियों के समर्थन में शहर में लगातार दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स तालमेल कमेटी के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मियों के साथ स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी हड़ताल में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन प्रधान निशिता सैनी ने कहा कि सरकार जनहित को मद्देनजर रखते हुए निजी 720 बसों के परमिट को रद्द करके रोडवेज के बेड़े में आबादी के अनुपात में 14 हजार नई बसें शामिल करे। प्रदर्शनकारियों को सर्व कर्मचारी संघ से सतीश सेठी, कमलजीत बतुआ, रमेश कुमार जिला सचिव सीटू, मांगे साहिब नपा कर्मचारी संघ, राजकुमार चारण, सुषमा शर्मा, सतपाल सिंह बहादुर, रामकरन ने भी संबोधित किया।

--------------
कर्मचारी संगठनों ने सरकार का पुतला फूंका
बराड़ा। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को सरकार का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के बराड़ा उपमंडल प्रधान मास्टर अशोक कुमार सैनी ने की व संचालन उपमंडल सचिव नैब सिंह ने किया। पैक्स विभाग के नेता दविंद्र राणा और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रेस सचिव लाभ सिंह ने कहा कि हरियाणा की सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदों को भुलाकर अपने पूंजीपति आकाओं को खुश करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed