{"_id":"5b071c294f1c1baa6e8b4738","slug":"61527192617-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने कई गाडिय़ों के तोड़े शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने कई गाडिय़ों के तोड़े शीशे
Updated Fri, 25 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर के दो खंभा चौक के पास लक्कड़ मंडी, मानव चौक, शालीमार कॉलोनी और बांसा वाला बाजार में बुधवार रात शरारती तत्वों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। शिकायत के बाद पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि वह मीरी-पीरी चौक स्थित दुकान को बंद करने के बाद रात करीब एक बजे पहुंचे तो गली के मोड़ पर खड़ी एक कार का शीशा टूटा हुआ था। घर के नजदीक पहुंचे तो घर के बाहर करीबन पांच गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। इसी तरह चौकी नंबर एक के इलाके में करीबन आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।
विनोद ने बताया कि वारदात होने के बाद वह घर के अंदर चले गए थे। जिसके कुछ देर बाद बाइक की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो एक्टिवा पर दो युवक और एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनके हाथ में डंडे भी थे। इसके बाद वह घर के बाहर निकले लेकिन तब तक वह वहां से जा चुके थे। वहीं लक्कड मंडी स्थित एक शॉप में लगे सीसीटीवी में तीन बाइक सवार व दो एक्टिवा सवार युवक दिखाई दे रहे हैं। जहां बाइक सवार युवक गली में खड़ी एक कार के शीशे को तोड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं, लेकिन तस्वीर साफ न होने के चलते पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
इलाके में 6-7 कारों के शीशे तोड़े जाने की शिकायत आई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक और एक्टिवा सवार युवक दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बलबीर सिंह, इंचार्ज, चौकी नंबर-एक।