{"_id":"5ad108294f1c1b84098b469e","slug":"61523648553-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी से दुव्र्यवहार व मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी से दुव्र्यवहार व मारपीट, मामला दर्ज
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार और मारपीट के दो आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौच और दुर्व्यवहार करने तथा मारपीट करने के आरोप में नारायणगढ़ पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। नारायणगढ़ थाना में तैनात मौसम खत्री के अनुसार वीरवार देर शाम वह अन्य साथियों के साथ स्थानीय अग्रसेन चौक पर ड्यूटी पर दे रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। इस दौरान आसपास खड़े कुछ लोगों और उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उन युवकों को समझा कर भेज दिया, परंतु कुछ देर बाद ट्रैक्टर-ट्राली में चार युवक आए। उन्होंने उसके साथी गाली गलौच करते हुए गला पकड़ लिया तथा उसके साथ धक्कामुक्की भी की। थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार पुलिसकर्मी मौसम खत्री के ब्यान पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो युवकों हरजीत सिंह और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।