{"_id":"5ab94d604f1c1b3a058b76fd","slug":"61522093408-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में छुट्टी के चलते उपभोक्ताओं को हो सकती दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में छुट्टी के चलते उपभोक्ताओं को हो सकती दिक्कत
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में छुट्टी के चलते उपभोक्ताओं को हो सकती दिक्कत
अंबाला सिटी। आपका यदि बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे 28 मार्च तक निपटा लें, क्योंकि 29 मार्च से दो अप्रैल तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। बीच में केवल एक दिन बैंक खुलेगा। इस दौरान पब्लिक को दिक्कत हो सकती है। बैंक ब्रांच बंद रहने से बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर असर हो सकता है। बैंक केवल गुरुवार और शुक्रवार को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे पर बंद होंगे, लेकिन 31 मार्च को बैंकों में कामकाज होगा। इसके बाद एक अप्रैल को रविवार की छुट्टी है। दो अप्रैल यानी सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे। दो अप्रैल को एनुअल क्लोजिंग के चलते बैंक में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। उपभोक्ता यदि महीने की अंतिम तारीख पर बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटाने की सोच रहे हैं तो उन्हें कैश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। दो दिन की छुट्टी और मौजूदा वित्त वर्ष का अंतिम दिन होने के चलते 31 मार्च को बैकों में भारी भीड़ होगी। बैंक बंद रहने की वजह से एटीएम में पैसा डालने का काम प्रभावित हो सकता है।