फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कालोनियों में आया पानी, वाहन फंसे,

- कालोनियों में आया पानी, वाहन फंसे,

Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
- कालोनियों में आया पानी, वाहन फंसे,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी/कैंट।
टांगरी नदी में आए पहाड़ी पानी की मार से लोग अभी उबरे नहीं थे कि मंगलवार सुबह से आरंभ हुई जोरदार बारिश ने ट्विनसिटी को जलमग्न कर दिया। अकेले शहरी क्षेत्र में सुबह 97.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई जिससे सड़कों पर लबालब पानी आ गया। गली-मोहल्लों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया जबकि स्कूल जा रहे बच्चों को भी इससे खासी परेशानी हुई। उधर मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जोरदार बारिश की संभावना जताई है।
शहर के जोगीवाड़ा, काजीवाड़ा, चरखी मोहल्ला, पुरानी घास मंडी। मनाली हाउस, सेक्टर-नौ के रेलवे अंडर ब्रिज, प्रेमनगर, विकास विहार, जंडली पुल के नजदीक, पुरानी बकरा मंडी, नदी मोहल्ला, न्यू सरस्वती कालोनी, दुर्गानगर, शक्ति नगर, मनमोहन नगर, बलदेव नगर, न्यू प्रताप नगर, हीरा नगर, न्यू शिवालिक कालोनी आदि क्षेत्र जलमग्न हो गए। वहीं जोगीवाड़ा कालोनी के बलबीर सिंह, राकेश कुमार, रघुबीर सिंह, मलकीत सिंह आदि का कहना है कि उनके क्षेत्र में बारिश के दिनों में बरसाती पानी घरों में दस्तक देने लगता है। कई बार वह बरसाती पानी घंटों तक घरों में जमा रहता है। ऐसे में खाने-पीने की व्यवस्था करने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उनका कहना है कि निगम प्रशासन को चाहिए कि समय रहते ही मुख्य नालों की सफाई की व्यवस्था को ध्यान में रखना चाहिए ताकि बरसाती सीजन में आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

---------------------
डीसी ने दिए पानी निकासी के लिए निर्देश
डीसी शरनदीप कौर ने नगर निगम, सिंचाई विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अंबाला में प्रात: काल हुई बारिश के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है, वहां से पानी निकासी जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी का प्राकृतिक बहाव न होने के कारण पानी अधिक समय तक खड़े रहने की संभावना है, वहां तुरंत पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करें। निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह ने बताया कि सभी नालों में जल्द पानी निकासी के लिए सफाई कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पंप इत्यादि भी लगवाए गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एसके नागपाल और रमेश कुमार ने बताया कि पानी निकासी के लिए बनूढ़ी नाका, अंबाला छावनी में रामबाग के नजदीक व अन्य स्थानों पर लगाए गए पंप सैट प्रात:काल से ही आरंभ कर दिए थे और पानी निकासी तक निरंतर चलते रहेंगे। टांगरी नदी के जीरो बिंदु पर भी स्टाफ को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है और आवश्यकता अनुसार महेशनगर व जीरो बिंदु पर पानी निकासी के पंप चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नदियों में न जाए नागरिक : मोनिका
नारायणगढ़। मारकंडा, बेगना व रूण नदियों में आए पानी को लेकर एसडीएम मोनिका गुप्ता ने लोगों से आह्वान किया है कि वह वर्षा के दौरान नदियों में प्रवेश न करें और अपना जीवन संकट में न डाले। उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय में फ्लड कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका टेलीफोन नंबर 01734-284002 है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति बाढ़ एवं जल भराव संबंधी सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकता है। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र से गुजरने वाली अधिकतर नाले तथा नदियां हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से शुरू होकर यहां से निकलती हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने पर उनमें पानी अचानक बढ़ जाता हैं। इसलिए पानी के दौरान नदियों में जाने से एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed