फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कारोबारियों को बताये जीएसटी के फायदे

कारोबारियों को बताये जीएसटी के फायदे

Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कारोबारियों को बताये जीएसटी के फायदे
अंबाला कैंट। आबकारी और कराधान विभाग की ओर से वीरवार को व्यापारियों को गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए फीनिक्स क्लब में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संयुक्त आबकारी व कराधान आयुक्त (रेंज) अंबाला मधुबाला ने की। सेमीनार में हरियाणा साइंटिफिक एसोसिएशन, रेडीमेड गारमेंट, मिक्सी उद्योग, सीमेंट में लोहा उद्योग इत्यादि से संबंधित पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया इस सेमीनार में गुड्स एवं सर्विस टैक्स के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। सेमिनार में जिला सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन अंबाला की ओर से भी विभाग का गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया है। इस सेमीनार में उपआबकारी व कराधान आयुक्त (ब्रिकीकर) अंबाला रणधीर सिंह, उप-आबकारी व कराधान आयुक्त (निरीक्षण) आरके चौधरी अंबाला एवं आबकारी व कराधान अधिकारी मनीषा अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम मेें अध्यक्ष जिला सेल टैक्स बार एसोसिएशन अंबाला सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, अरुण जैन एडवोकेट, मुकेश मोहन सहगल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed