फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   60 iron plates stolen from under-construction shops, Dzire car caught on CCTV

Ambala News: निर्माणाधीन दुकानों से 60 लोहे की प्लेटें चोरी, डिजायर कार सीसीटीवी में कैद

Mon, 12 Jan 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 12 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
60 iron plates stolen from under-construction shops, Dzire car caught on CCTV
मुलाना के गोकलगढ़ गांव में चोरी के सामान को लेकर जाती कार। वीडियो
मुलाना। गोकलगढ़ गांव में निर्माणाधीन दुकानों से शटरिंग की लोहे की प्लेटें चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने देर रात करीब 12 बजे से 3:30 बजे तक स्विफ्ट कार से कई चक्कर लगाकर करीब 60 लोहे की प्लेटों को चोरी कर लीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रामकुमार ने कलालटी चौकी में दी शिकायत में बताया कि गांव में मुख्य सड़क नहौनी वाया ठाकुरपुरा रोड पर श्री रविदास मंदिर के सामने वह अपने प्लॉट में दुकानें बना रहा है। 9/10 जनवरी 2026 की रात को चोर उसकी निर्माणाधीन दुकानों से लिंटर के लिए लाई गई 60 लोहे की शटरिंग प्लेटें चोरी कर ले गए, इससे उसे भारी नुकसान हुआ है। दुकानों के सामने पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं, इनमें चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक डिजायर कार दिखाई दे रही है, जिसका चालक रात के समय तीन से चार चक्कर लगाकर लोहे की प्लेटें चोरी करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मुलाना के गोकलगढ़ गांव में चोरी के सामान को लेकर जाती कार। वीडियो

मुलाना के गोकलगढ़ गांव में चोरी के सामान को लेकर जाती कार। वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed