फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6 lakhs snatched from a retired naval officer on the pretext of profit

Ambala News: मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से 6 लाख हड़पे

Fri, 30 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 30 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
6 lakhs snatched from a retired naval officer on the pretext of profit
अंबाला। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक सेवानिवृत्त नौसेना के अधिकारी से 6 लाख रुपये हड़प लिए। अंबाला कैंट के विद्या नगर निवासी राजकुमार की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विद्या नगर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ सेना से सेवानिवृत्त हो चुका हैं। उसने अपने फोन में मनी कंट्रोल एप डाउनलोड की हुई थी। इसी एप पर जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड नामक एक ट्रेडिंग एप का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह वी थ्री फाइनेंशियल फ्रीडम सर्कल नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप एडमिन मिलन पारीख व सारा नाम की महिला ने उन्हें वीआईपी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी का झांसा दिया। ठगों ने उन्हें एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाई व उस पर फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया। उसने झांसा दिया कि कोरोना रेमेडीज का आईपीओ अलॉट हुआ है, जिसमें 38 प्रतिशत मुनाफे का दावा किया गया। इस तरह से 12 से 18 दिसंबर तक ठगों ने छह लाख रुपये की हड़प ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed