फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6 buses start for patiala, simla and baijnath

पटियाला, दिल्ली, हिसार व सिरसा के लिए चली किमी स्कीम की 6 बसें, आज से दौड़ेंगी 15

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
6 buses start for patiala, simla and baijnath
किलोमीटर स्कीम के तहत पिछले 6 महीने से बंद प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो गया है। ट्रांसपोर्ट निदेशक से आदेश मिलते ही हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने लगभग 6 बसों को वीरवार अलग-अलग रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बसों के चलने से जहां यात्रियों को राहत मिली है, वहीं अब डिपो से चलने वाली बसों की संख्या भी 120 तक पहुंच गई है। लॉकडाउन अवधि के दौरान बंद रोडवेज बसों का संचालन धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। जून माह में जहां लोकल रूट पर बसों को भेजा जा रहा था, वहीं 1 जुलाई से लंबे रूट पर भी बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

---------------
धर्मशाला व जयपुर के लिए भी चलाई बस
वीरवार को कुल्लू, शिमला व बैजनाथ अलावा धर्मशाला व जयपुर के लिए भी एक-एक बस चलाई गई। सुबह साढ़े 4 बजे जयपुर के लिए अंबाला छावनी से बस चली। इसके बाद सुबह साढ़े 5 बजे बैजनाथ, 7 बजे कुल्लू और सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर धर्मशाला के लिए बस छावनी बस अड्डे से रवाना हुई। हिमाचल के लिए बसों के संचालन से लोगों विशेषकर प्रवासी श्रमिकों को काफी राहत मिली है जो काम की तलाश में बिहार से पहले छावनी और फिर हिमाचल का रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
किलोमीटर स्कीम की चली 6 बसें
किलोमीटर स्कीम के तहत स्थानीय रोडवेज डिपो में 20 बसों को परमिशन मिली हुई है। इसमें 15 अंबाला डिपो और 5 नारायणगढ़ डिपो के तहत चल रही हैं। विभागीय आदेशों के तहत कार्रवाई करते हुए वीरवार किलोमीटर स्कीम के तहत 6 बसों का संचालन किया गया। इन बसों को पटियाला,दिल्ली, हिसार, सिरसा सहित पंजाब के अन्य रूट पर चलाया गया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि आज से सभी बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा।
------------
अंबाला से पांच बसें भेजी
अड्डा इंचार्ज रामफल ने बताया कि वीरवार सुबह 4 बसों को हिमाचल की तरफ रवाना किया गया। इसमें पहली बस शिमला के लिए, दूसरी बैजनाथ, तीसरी कुल्लू, चौथी धर्मशाला व पांचवी बस जयपुर भेजी गई। हिमाचल प्रशासन की ओर से जारी कोविड नियमों के तहत 50 प्रतिशत सवारियों के साथ बसों का संचालन किया गया।
-----------------------------------------------
यूपी ने नहीं दी परमिशन, वापस लौटी बसें
यूपी सरकार द्वारा परमिशन न दिए जाने के कारण वीरवार देहरादून व हरिद्वार के लिए भेजी गई बस को सहारनपुर बॉर्डर से वापस लौटा दिया गया। रोडवेज चालक व परिचालक ने विभागीय अधिकारी से बात की और फिर सवारियों को बॉर्डर पर ही उतारा गया। इस कारण लखनऊ व बरेली की तरफ बसों के संचालन को लेकर असमंजस बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों के पत्राचार व मंत्रणा के बाद भी यूपी प्रशासन परमिशन नहीं दे रहा।

---------------------
कुल्लू,शिमला, बैजनाथ, धर्मशाला व जयपुर के लिए बसें चल पड़ी हैं। यूपी से परमिशन न मिलने की वजह से देहरादून,हरिद्वार, लखनऊ व बरेली की तरफ बसों का संचालन नहीं हो पाया। आगामी आदेशों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शमशेर सिंह, ड्यूटी इंचार्ज, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed