{"_id":"68a4dbfe571b8da62e0f478c","slug":"5750-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-ambala-news-c-36-1-amb1002-148085-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 57.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 57.50 लाख रुपये ठगे
Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमेरिका भेजने का झांसा देकर युवक को अजरबैजान भेज दिया। यहां बंधक बनाकर युवक से 57.50 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। इस मामले में नग्गल थाने में पीड़ित की तहरीर पर बकनौर गांव के सरपंच सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुरुक्षेत्र के गांव सुलखनी निवासी अमर सिंह ने तहरीर में बताया कि उन्हें गांव बकनौर निवासी सरपंच कप्तान सिंह सरपंच ने अपने साथी बलदेव सिंह, मीकू (कर्मबीर सिंह), सविंद्र सिंह, सोमनाथ उर्फ संधू और विक्रम सिंह उर्फ राहुल के साथ मिलकर उनके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर झांसा दिया। शुरुआत में पांच लाख की नकद राशि लेकर, उनके बेटे को अजरबैजान भेजा गया, इसके बाद बार-बार धन की मांग करते हुए कुल 57.50 लाख की ठगी की गई।
विज्ञापन