फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   57-year-old man dies of black fungus

ब्लैक फंगस से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
57-year-old man dies of black fungus
(अंबाला) मुलाना। ब्लैक फंगस से पीड़ित क्षेत्र के जमालमाजरा गांव निवासी 57 वर्षीय अशोक कुमार की वीरवार को मृत्यु हो गई, वो पिछले 55 दिनों से ब्लैक फंगस से ग्रस्त थे। अशोक कुमार को ब्लैक फंगस की पुष्टि 22 मई को हुई थी। उनका इलाज एमएम अस्पताल में जारी था। होम आइसोलेशन के दौरान अचानक आंख बंद हो गई थी। ब्लैक फंगस की चपेट में आए अशोक कुमार के करीबी जमालमाजरा सरपंच मोहित शर्मा के अनुसार अशोक कुमार शुगर के मरीज थे।
विज्ञापन

5 मई को उन्हें बुखार हुआ था। इसकी दवाई गांव से ही ली थी। बुखार तेज हुआ तो शुगर की दवाई लेनी छोड़ दी। इससे शुगर बढ़ गई। टेस्ट कराने पर वो 11 मई को कोविड पॉजिटिव पाए गए। मोहित के अनुसार वो पहले एमएम अस्पताल कोविड सेंटर, फिर बराड़ा सीएचसी में दाखिल रहे। कोविड के लक्षण खत्म होता देख उन्हें होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया। इसी बीच उन्हें आंख में दर्द होने लगा व उनकी आंख ही खुल नहीं पाई। 20 मई को फिर से एमएम अस्पताल पंहुचे, यहां 21 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इसके बाद उनका ब्लैक फंगस के टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट 22 मई दोपहर को ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से उनका इलाज एमएम अस्पताल में जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed