फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   57 colonies of the cantonment will soon be legalized, preparations are complete

Ambala News: छावनी की 57 काॅलोनियां जल्द होंगी वैध, तैयारी पूरी

Wed, 05 Mar 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
57 colonies of the cantonment will soon be legalized, preparations are complete
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। नगर परिषद की ओर से 57 अवैध कॉलोनियों को जल्द मान्यता मिलेगी। तहसीलदार इन कॉलोनियों के आंकलन में जुट गए हैं, जिससे कि खसरा नंबर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित क्षेत्र के पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपी है जोकि क्षेत्र का मुआयना करेंगे और अपनी अंतिम रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेंगे। इसके बाद कॉलोनियों को नगर निकाय के पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा, जिससे कि यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं, जैसे सड़क, बिजली, पानी और सीवर की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए नगर परिषद अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। कॉलोनी के हिसाब से ही विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके आधार पर नगर परिषद का क्षेत्रफल भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

तीन माह से अटकी थी फाइल
अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पिछले लगभग तीन माह से रुकी थी। कभी पटवारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी के कारण काम लंबित हो रहा था तो कभी ऑनलाइन पोर्टल अपडेट न होने के कारण कॉलोनियों का डाटा जुटाने में परेशानी हो रही थी। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद ने दिसंबर 2024 में कॉलोनियों से संबंधित फाइल को अंबाला कैंट के उपमंडल कार्यालय में तहसीलदार के पास भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होगी अधिसूचना
नगर परिषद अंबाला सदर क्षेत्र के तहत बोह, बब्याल, मील के पीछे की कॉलोनियां, सुंदर नगर, श्याम नगर, विकास नगर, बैंक कॉलोनी, गोबिंद नगर, सुभाष नगर और करधान जैसी दर्जनों कॉलोनियों की जल्द ही अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। इसके बाद वार्ड स्तर पर मतदाता सूची तैयार की जाएगी और जनसंख्या का भी आंकलन किया जाएगा।
अब तक 20 कॉलोनियों की फाइल तैयार
57 कॉलोनियों को वैध की मान्यता मिलने के बाद नगर परिषद ने 20 अन्य कॉलोनियों का खाका तैयार किया है। इसमें आनंद विहार, अर्जुन नगर, भगत सिंह कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी भाग-बी और सी, धीमान काॅम्प्लेक्स, गणेश विहार, जिंदल कॉलोनी, करधान नगर, कौशिक विहार, माता मसानी रोड, निर्मल काॅम्प्लेक्स, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम, रजत विहार, रामनगर, शिव कॉलोनी, सोनिया कॉलोनी और वर्मा कॉलोनी शामिल हैं।

वर्जन
चुनावों सहित अन्य कार्यों के कारण 57 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अटक गई थी। अब चुनाव खत्म हो गए हैं। संबंधित पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने से संबंधित जो भी काम है, उसे पोर्टल पर जल्द से जल्द अपडेट कर दें, जिससे कि लोगों को सुविधा मिल सके।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed