फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   54th Haryana State Senior Badminton Championship-2021 begins

54वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2021 का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
54th Haryana State Senior Badminton Championship-2021 begins
अंबाला। ले. मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कांपलेक्स में अंबाला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 54वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2021 शुरू हो गई है। शनिवार इसका उद्घाटन उपायुक्त विक्रम सिंह व हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं अंबाला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (एडीबीए) के अध्यक्ष मोहम्मद शाईन ने किया। इस मौके पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों को कहा कि वे खेल भावना से खेलते हुए जीवन में आगे बढ़े। खेलों में हार-जीत होती रहती है, वे कभी निराश न हों बल्कि हार से सबक लेते हुए जीत के लिए मेहनत करते हुए आगे बढे़ं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि उपायुक्त विक्रम सिंह व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाईन को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त व एडीबीए अध्यक्ष ने शहीद ले. मुकेश आनंद की माता विनोद आंनद का भी स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक संस्था को बधाई दी। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जहां खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, वहीं खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा से देश व प्रदेश के लिए पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। ओलंपिक खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को चकित करते हुए पदक जीते हैं।
विज्ञापन

एडीबीए के अध्यक्ष मोहम्मद शाईन ने भी एसोसिएशन को बधाई देते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए उनकी सराहना की। कहा कि खेलों का जीवन में अहम महत्व होता है। खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। अंबाला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए यहां पर करवाई जाने वाली 54वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2021 की प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत 30 नवंबर तक मैच ले. मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा के दूर-दराज से लगभग 250 खिलाड़ी आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर शहीद ले. मुकेश आनंद की माता विनोद आनंद, एसोसिएशन के जनरल सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष आर.के. शर्मा, सदस्य ललित आनंद, राकेश कुमार, सुमेश शर्मा, एसबी सहगल, अरुण कांत, सुभाष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed