फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   54 roads of the city will be rejuvenated with Rs 8 crores

Ambala News: शहर की 54 सड़कों का आठ करोड़ से होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
54 roads of the city will be rejuvenated with Rs 8 crores
अंबाला सिटी। दिवाली से पहले शहर के वार्डों को बड़ी सौगात मिली है। करीब 8 करोड़ रुपये से शहर के विभिन्न वार्डों में बनी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। ऐसी 54 सड़कों को चिन्हित किया गया है। नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने बताया कि अलग-अलग वार्डों में बनीं कई सड़कों की हालत खस्ता थी, जिनकी मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के अलग-अलग वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्र की उन सड़कों को दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई जा रही थी, जोकि बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसी 54 सड़कों को चिन्हित किया गया था। मेहता ने बताया कि 16 नवंबर को होने वाली निगम की बैठक में पार्षदों द्वारा उठाए जाने वाले बकाया कार्यों को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर 26 हजार लाइट्स से शहर को जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन


-------------------
इन वार्ड में होंगे विकास कार्य
वार्ड-1 में घेल रोड, मानकपुर, डंगडेहरी, वार्ड-2 में गांव काकरू, शिवपुरी कॉलोनी, वार्ड-3 में गुरुद्वारा सिंह सभा के पास, सेठी एन्क्लेव, जग्गी गार्डन, वार्ड-4, वार्ड-5 में जग्गी कॉलोनी, वार्ड-7 में पुरानी बकरा मंडी, नाहन हाउस, वार्ड-8 में अशोक विहार, वार्ड-10, वार्ड-11 में मोती नगर, रणजीत नगर, नया गांव, वार्ड-12 में सोनिया कॉलोनी, मिलाप नगर, विजय नगर न्यू मॉडल कॉलोनी, वार्ड-14 लावण्या एन्क्लेव, कैलाश नगर, वार्ड-17 में शारदा नगर, वार्ड-19 में राजीव गांधी स्टेडियम, ग्रेटर कैलाश कॉलोनी, आईओसीएल लाइन रतनगढ़ व अन्य क्षेत्र में पर गली, नाली व सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed