{"_id":"69c5a1892a9999ba07036ec9","slug":"52nd-ram-navami-festival-celebrated-at-ancient-kailash-temple-procession-taken-out-ambala-news-c-36-1-sknl1003-160442-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्राचीन कैलाश मंदिर में मनाया 52वां रामनवमी महोत्सव, निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्राचीन कैलाश मंदिर में मनाया 52वां रामनवमी महोत्सव, निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
छावनी के हाथीखाना स्थित प्राचीन श्री कैलाश मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में हनुमान की झांकी। स
अंबाला। छावनी के हाथीखाना स्थित प्राचीन श्री कैलाश मंदिर में 52वां रामनवमी महोत्सव मनाया गया। नौ दिनों तक चले रामायण पाठ और अनुष्ठान के बाद आज विधि-विधान के साथ हवन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। महोत्सव का मुख्य आकर्षण शाम को निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। इस शोभायात्रा में कान्हा को पालकी में बैठाकर भ्रमण करवाया गया।
महंत मनमोहन दास के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बारह क्रॉस रोड, कुम्हार मंडी, कच्चा बाजार और सब्जी मंडी होते हुए छावनी के विभिन्न मुख्य बाजार से गुजरी। शोभायात्रा में शामिल हनुमान, राधा-कृष्ण और राम-जानकी की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद देर रात यह शोभायात्रा वापस मंदिर में समाप्त हुई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री श्री 1008 जय राम दास, राम सेवक दास, महंत केशो दास और महंत काशी दास जैसे महान संतों का दिव्य सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, इससे पूर्व दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सेवादार और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।