फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   टीम कोच पर आरोप, आठवीं के खिलाड़ी को राज्यस्तरीय स्पर्धा में छोड़ वापस लौटे

टीम कोच पर आरोप, आठवीं के खिलाड़ी को राज्यस्तरीय स्पर्धा में छोड़ वापस लौटे

Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
टीम कोच पर आरोप, आठवीं के खिलाड़ी को राज्यस्तरीय स्पर्धा में छोड़ वापस लौटे
टीम कोच पर आरोप, आठवीं के खिलाड़ी को राज्य स्तरीय स्पर्धा में छोड़ लौटे
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। फरीदाबाद में हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने गए आर्मी स्कूल के आठवीं कक्षा के खिलाड़ी को कोच व अन्य टीम सदस्य वहीं छोड़ आए। आरोप है कि खिलाड़ी को फोन भी नहीं किया गया। मामले की शिकायत अब खिलाड़ी के पिता ने बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की है।

छात्र वरदान गुप्ता का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था जोकि 4 नवंबर तक फरीदाबाद में थी। वरदान के पिता परमिंद्र गुप्ता का आरोप है कि वरदान पहले राउंड में ही बाहर हो गया था और उसने अपने कोच अनिल से अनुमति ली थी जिसके बाद वह अपनी फरीदाबाद स्थित मासी के घर चला गया था। टीम ने चार नवंबर को लौटना था और कोच अनिल को उन्होंने स्वयं कहा था कि उनका बेटा दिन में उनके पास रहेगा जबकि रात्रि में अपनी मासी के पास चला जाएगा। परमिंद्र ने आरोप लगाया कि कोच अनिल व अन्य टीम सदस्य चार नवंबर के बजाय एक दिन पहले ही फरीदाबाद से अंबाला आ गए और इस दौरान उनके बेटे को बताया भी नहीं गया। अब वह फरीदाबाद में अपनी मासी के पास है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उन्होंने जब एसोसिएशन के एक पदाधिकारी से बात की तो उनका रवैया भी ठीक नहीं था। उन्होंने अब मामले की शिकायत एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed