{"_id":"5b007f0d4f1c1b1b5e8b5c50","slug":"51526759181-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लगाया युवक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लगाया युवक से मारपीट का आरोप
Updated Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदार और कारिंदों ने युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
शराब ठेकेदार और उसके कारिंदों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत नारायणगढ़ थाने में की गई है। गांव मिल्क निवासी आकाश वालिया ने बताया कि गत 16 मई को उसकी दादी की तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी दवाई लेने वह नारायणगढ़ अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को साइड मारी। इस दौरान शराब ठेकेदार और उसके कारिंदों ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद वह उसे एक पैलेस के सामने कॉलोनी के एक मकान में ले गए और मारपीट की। यही नहीं उसका मोबाइल और नकदी भी छीन ली। मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, शराब ठेकेदार ने इन आरोपों को निराधार बताया। नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच चल रही है जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।