फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - इनेलो कानून प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में अभय चौटाला ने की शिरकत

- इनेलो कानून प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में अभय चौटाला ने की शिरकत

Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
- इनेलो कानून प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में अभय चौटाला ने की शिरकत
पानी के मामले में प्रदेश के हितों की हुई अनदेखी : अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
इनेलो कानून प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को बार एसोसिएशन हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने ‘जल युद्ध’ की सफलता के लिए प्रदेश के वकीलों से समर्थन मांगा। वहीं अधिवक्ताओं ने नहर निर्माण के आंदोलन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान चौटाला ने कहा कि पानी के मामले में हरियाणा के हितों की अनदेखी की गई है, जो पानी हरियाणा प्रदेश को समझौते के तहत मिला था, उसे तुरंत नहर का निर्माण कर प्रदेश के खेतों में पहुंचाना जाना चाहिए था, परंतु कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों की वजह से नहर के निर्माण पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होेेंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 18 महीने बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री से मिलने का समय तक नहीं ले पाना, जाहिर करता है कि सरकार इस मसले को लटका रही है। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने अंबाला बार एसोसिएशन को 10 लाख रुपये देने का एलान किया। इस मौके पर प्रदेश लीगल सैल के प्रधान जसबीर ढिल्लो, जिला प्रभारी चौ. कर्ण सिंह चौटाला, जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी, लीगल सैल जिला प्रधान दिलबाग सिंह दानीपुर, उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह, महासचिव इंद्रमोहन राव, सह सचिव नीतू सिंह, नाथी राम, बीबी चावला, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, शहरी हलका प्रधान दीपक आर्य, युवा जिला प्रधान अमरिंद्र सिंह सोंटा, दया रानी, हरपाल सिंह कंबोज, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed