फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग समाज सेवी

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग समाज सेवी

Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग समाज सेवी
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग समाजसेवी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में मंगलवार को सिटी के पॉलीटेक्निक चौक पर एक बुजुर्ग समाजसेवी भूख हड़ताल पर बैठ गया। हालांकि भूख हड़ताल पर बैठने वाले बुजुर्ग व्यक्ति का अपना कोई बच्चा स्कूल जाने वाला नहीं है। लेकिन जब वह लोगों को निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ी हुई फीस के बारे में बात करते हुए सुनते हैं तो उनसे सहन नहीं होता। वह चाहते हैं कि सभी के बच्चे समानता के अधिकार से शिक्षा ग्रहण करें। भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग समाजसेवी 65 वर्षीय जवाहर लाल दोषी का कहना है कि जब तक निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम नहीं लगती है। तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। स्कूल संचालकों के मनमाने रवैये से हजारों की संख्या में अभिभावक परेशान हैं। जवाहर लाल का कहना है कि मेरी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है लेकिन में दूसरे अभिभावकों के दर्द को महसूस कर रहा हूं। निजी स्कूल संचालक हर साल अभिभावकों से एडमिशन फीस वसूलते हैं। किताबों के नाम पर मोटी रकम ऐंठी जाती है। स्कूल कार्यक्रम के नाम पर पैसा चाहिए होता है। हर स्तर पर पैरेंट्स का शोषण किया जा रहा है। इस पूरे मामले में सरकार को चाहिए कि वह ठोस कदम उठा कर इनकी मनमर्जी पर लगाम लगाए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कोई कदम नहीं उठाती और इन स्कूलों की मनमानी खत्म नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed