फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

अकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Tue, 27 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
अकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। ट्रेन में सात माह की गर्भवती महिला को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के निकट दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान ट्रेन सहारनपुर से चल पड़ी थी। ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती ने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही इसकी जानकारी स्टेशन के स्टाफ को दे दी गई। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचने पर एंबुलेंस से महिला को कैंट सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां शिशु की हालत चिंताजनक होेन पर ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पटना निवासी 23 वर्षीय मनीष अपनी गर्भवती 21 वर्षीय पत्नी प्रिया के साथ अकाल तख्त सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लुधियाना जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन से कैंट के लिए रवाना हुई। मनीष के अनुसार, प्रिया सात माह की गर्भवती थी। सहारनपुर से ट्रेन के निकलते ही प्रिया को प्रसव पीड़ा आरंभ हो गई। ट्रेन में महिलाओं ने शौचालय के पास प्रिया को लिटाया। वहां प्रिया ने बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी ट्रेन में तैनात टीटीई के माध्यम से कैंट रेलवे स्टेशन पर दी गई। शाम को ट्रेन के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस स्टेशन पर पहुंच गई थी। महिला और बच्ची को तुरंत कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पति मनीष ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी सातवें माह में ही बच्चे को जन्म दे देगी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। इस वजह से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मनीष ने बताया कि पटना में उसका परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी के साथ घर से निकल आया। वह लुधियाना में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed