{"_id":"5a906dcb4f1c1b4e588ba80e","slug":"51519414731-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडी स्कूल के पास लखनवी हाऊस में देर रात लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडी स्कूल के पास लखनवी हाऊस में देर रात लगी आग
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आग से कपड़े के शोरूम में लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सदर एरिया में निकलसन रोड के पास वीरवार देर रात रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दुकानदार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर बाजार क्षेत्र के बंगाली मोहल्ले में बीडी स्कूल के पास लखनवी हाउस में वीरवार देर रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर ही रहने वाले मालिक विकास सूरी को रात में कुछ जलने की बदबू आई जिसके बाद वह लॉबी में आए। नीचे देखा तो दुकान से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। विकास सूद ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। आग बुझाने में गीता गोपाल संस्था के समाज सदस्यों ने भी मदद की। रात होने की वजह से मदद के लिए ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके, इसलिए आग आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के सामने रहने वाले और घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले बुधराम कंसल ने बताया कि दुकान में जबरदस्त आग लगी जिसके बाद यहां कोहराम मच गया जितना हो सका, उतना लोगों ने मदद करके आग पर काबू पाया। जानकारी मुताबिक अभी कुछ महीनों पहले ही विकास सूरी ने काम शुरू किया था।