{"_id":"5978e51f4f1c1b54358b47cd","slug":"51501095199-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग के चलते आने-जाने वालों को हो रही दिक्कत, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग के चलते आने-जाने वालों को हो रही दिक्कत, लगता है जाम
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। स्थानीय बाजार के बीचों बीच खड़े किए वाहन जनता के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। हालात यह हैं कि कई घंटों तक यह वाहन खड़े रहते हैं, जिससे आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है। दिन में कई बार इसी के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के चलते भी हालात बिगड़े हुए हैं।
माता मंदिर मुलाना से लेकर मुलाना थाना परिसर तक मार्ग पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण की भरमार के चलते बाहरी वाहन चालकों को मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार हो या ग्राहक सड़क के बीच वाहन खड़ा करके निकल जाता है, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहता है। कई बार तो जाम की स्थिति बन चुकी है। इन वाहनों के कारण बाजार में कई बार हादसे तक हो चुके हैं। स्थानीय लोग कई बार यह मामला प्रशासन के सामने उठा चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। सरपंच नरेश चौहान ने बताया कि यह समस्या गहरी है, जबकि इसका हल निकाला जा रहा है।
मुनादी करा दिया अल्टीमेटम
उधर, इसी के चलते बुधवार को मुलाना बाजार में पंचायत द्वारा मुनादी करवा कर बाजार के बीचों बीच वाहन खड़ा करने वालों को उक्त वाहनों को हटाने का 24 घंटो का अल्टीमेटम दे दिया गया है। साथ ही अतिक्रमणकारियों को भी मार्ग की जगह खाली करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
- मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने कहा कि वाहनों को सड़क के बीच खड़ा न करने के लिए मुनादी करवा दी गई है, जबकि वाहन चालकों को चौबीस घंटे का समय दिया गया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद बाजार के बीचों बीच वाहन खड़े करने वाले व दुकान के आगे अतिक्रमण करने वालों बख्शा नहीं जाएगा।