फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5.10 crore recovered in property tax, 41 crore outstanding

Ambala News: संपत्ति कर में 5.10 करोड़ वसूल, 41 करोड़ बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
5.10 crore recovered in property tax, 41 crore outstanding
शहर में संप​​त्ति कर आईडी को सत्यापित करते हुए निगम कर्मचारी। निगम
अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को एसबीआई ने नगर निगम को बकाया 14.50 लाख का संपत्ति कर जमा करा दिया। नगर निगम टीम तीन दिन पहले एसबीआई पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

बैंक ने बकाया करीब 14.50 लाख जमा करवाने के लिए दो दिन का समय लिया था। वहीं, शहर में नगर निगम बकाया संपत्ति कर को भरने के लिए करीब 650 नोटिस दे चुका है। निगम ने अभी तक पांच करोड़ 10 लाख रुपए की रिकवरी की है और अभी भी निगम का 41 करोड़ रुपये बकाया पड़ा है।
विज्ञापन

संपत्ति आईडी सत्यापन के लिए अभियान
नगर निगम की ओर से दोबारा फिर संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए अभियान चलाया है। यह अभियान पिछले कई दिन से चल रहा है। शनिवार को भी नगर निगम कर्मचारी फील्ड में लोगों की संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करेंगे। शहर में एक लाख 23 हजार संपत्ति कर आईडी हैं। अभी तक निगम 27 हजार 100 आईडी को सत्यापित कर चुका है, जबकि बाकी लंबित हैं। निगम ने आईडी को सत्यापित करने के लिए बीते वर्ष में अप्रैल माह का लक्ष्य रखा था। इसके लिए नगर निगम और वार्ड में शिविर भी लगाए गए थे लेकिन फिर भी यह प्रक्रिया धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी का संपत्ति कर ज्यादा तो किसी का कम
पहले किए गए सर्वे में काफी गलतियां की गई है। कई लोगों के दस्तावेज में एरिया ज्यादा दिखा दिया गया, जबकि किसी का संपत्ति कर ज्यादा बना दिया गया। इन गलतियों की वजह से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और निगम अधिकारियों को भी दोबारा से रिकॉर्ड को ठीक करना पड़ रहा है। कई लोग तो ऐसे भी निगम में पहुंच रहे हैं, जिनके पास निगम के खाते में पांच लाख तक संपत्ति कर बकाया है, जबकि जब एरिया और आईडी को सत्यापित करते हैं तो वह संपत्ति कर हजारों रुपये भी नहीं रह जाता।
निगम में समाधान शिविर फिर शुरू

नगर निगम में समाधान शिविर शुरू हो गया है। शुक्रवार को समाधान शिविर में 18 शिकायत पहुंची। यह शिविर सुबह 9 से 11 बजे तक लगाया गया। शिविर पिछले कई दिनों से पोर्टल बंद होने से लग नहीं रहा था। अब दोबारा से शिविर शुरू किया गया है।

वर्जन
निगम की ओर से बकाया संपत्ति कर होने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। लोगों से संपत्ति आईडी को सत्यापित करवाने का आह्वान किया जा रहा है। फील्ड में भी निगम कर्मचारी आईडी सत्यापन करने के लिए लगाए गए हैं।
विकास, प्रभारी, संपत्ति कर शाखा, नगर निगम।

शहर में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करते हुए निगम कर्मचारी। निगम

शहर में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करते हुए निगम कर्मचारी। निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed