फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   51 thousand rupees deducted from the account after talking to customer care

कस्टमर केयर से बात करने पर खाते से कटे 51 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees deducted from the account after talking to customer care
मुलाना। कस्टमर केयर से बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शातिर ठग ने पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी व लिंक भेजकर उसके खाते से करीब 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुलाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद दुबे ने बताया कि वह गांव ढीघी जिला बस्ती यूपी का निवासी है। वह एमएमयू मुलाना में एमआरआई टेकनोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत है। उसने 4 अप्रैल को ग्रो-एप के कस्टमर केयर पर समस्या आने के बारे में शिकायत की। यह शिकायत उसने अपने मोबाइल से की थी। इसके बाद कस्टमर केयर ने उसे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा। उसे एनी डेस्क एप लोड करने के लिए बताया गया। इसके बाद उसे क्रेडिट कार्ड लिंक करने के लिए कहा तो उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 51 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed