फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   500 MA X-ray machine malfunctions again, normal patients referred

Ambala News: 500 एमए की एक्स-रे मशीन फिर खराब, सामान्य मरीज रेफर

Tue, 02 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 02 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
500 MA X-ray machine malfunctions again, normal patients referred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में 500 एमए की एक्स-रे मशीन सोमवार को फिर खराब हो गई। एक्स-रे मशीन का फोक्स खराब होने के कारण परेशानी आ रही थी।
रेडियोग्राफर ने पोर्टेबल मशीन की मदद से अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों के ही एक्स-रे किए। जबकि बाकी मरीजों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर किया।

नागरिक अस्पताल मेंसुबह से केवल 25 मरीजों के एक्स-रे हुए। जबकि रोजाना एक्स-रे करने वालों की संख्या 100 तक पहुंच जाती है। रेडियोग्राफर की तरफ से आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डालकर इंजीनियर को बुलाया गया। मरीज शकुंतला, आशा ने बताया कि एक माह पहले बाइक चलाते समय 20 वर्षीय बेटा अखिल गिरकर चोटिल हो गया था। ओपीडी में दिखाने के बाद एक्स-रे के लिए बोला था। उन्हें अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। ऑटो में किराया खर्च कर सिटी जाएंगे। पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने कहा कि जल्द ही मशीन को दुरूस्त करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed