फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 thousand rupees stolen from woman's bag

महिला के थैले से 50 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees stolen from woman's bag
नारायणगढ़। बैंक से पैसे निकलवाकर निकली महिला के थैले से दो अज्ञात महिलाओं ने पचास हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में राणो देवी निवासी गांव बतौरा ने कहा है कि उसने शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे स्टेट बैंक से एक लाख रुपये (जिनमें पचास हजार की दो गड्डियां थी) निकलवाकर अपने हाथ में पकड़े थैले में डाल लिए। पैसे निकलवाने के दौरान वह वहां से अपने भतीजे संग एक दुकान में सामान लेने चली गई। उनके पीछे- पीछे दो औरतें भी उस दुकान में आ गई और उनके पास खड़ी हो गई। कुछ देर बाद वे दोनों औरतें वहां से चली गईं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने अपने थैले में देखा तो उसमें से एक पचास हजार की गड्डी गायब थी और उसका थैला ब्लेड से काटा हुआ था। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले गए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया जाता है कि यह महिलाएं पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। दोनों उसका बैंक से पीछा करती हुई आ रही थी। मौका देखते ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिलाओं का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed