फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 lakh rupees looted from school operator

Ambala News: स्कूल संचालक से हड़पे 50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees looted from school operator
अंबाला। गुरुद्वारे की जमीन को खुद की बताकर बेचने के नाम पर पंचकूला के बिल्डर और स्कूल संचालक से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उनका ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल है। साथ ही बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का भी काम है। झरमरी गांव में बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है। फरवरी 2022 को करनैल सिंह और विनोद राणा उसकी साइट पर आए थे।
उन्होंने कालू माजरा में 30 कनाल 14 मरले जमीन दिलवाने की बात कही। उनके साथ जाकर जमीन देखी और बोला कि जमीन के मालिक को लेकर आ जाओ। उसके उपरांत आरोपी अगले ही दिन नमन मंगला, दिनेश मंगला और दो व्यक्ति को लेकर आ गए।
विज्ञापन

कुल छह लोग 10 मार्च 2022 को आए थे। बैठने के बाद एक करोड़ में एक कनाल 4840 गज का सौदा करके रजिस्ट्री की तारीख तय कर ली थी। बाकायदा 10 मार्च को ही पचास हजार रुपये की नकदी और चार लाख रुपये का चेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 10 लाख रुपये का चैक बयाने के तौर पर दिया। उस समय बकाया राशि 20 लाख रुपये 7 अप्रैल को देने का इकरारनामा हुआ था। इस तरह से जमीन को कुल 50 लाख रुपये में खरीदने के बारे में इकरारनामा किया।

आरोपियों ने कहा था कि यह जमीन हर प्रकार से भार मुक्त है और किसी प्रकार का केस नहीं चल रहा है। आरोप लगाया कि इसके बाद पता चला कि आरोपियों ने मिलीभगत करके गुरुद्वारे की जमीन के एवज में 50 लाख रुपये ठग लिए है। पीड़ित ने पुलिस ने जमीन दिलवाने व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed