फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 kg single use plastic seized from 6 shops, fined Rs 84000

Ambala News: 6 दुकानों से जब्त की 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक, लगाया 84000 का जुर्माना

Sat, 13 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
50 kg single use plastic seized from 6 shops, fined Rs 84000
अंबाला छावनी के न्यू मिलाप नगर में दुकानदार का चालान काटती प्रदूषण बोर्ड व नप की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए शुक्रवार को प्रदूषण बोर्ड व नगर परिषद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने बाजार में कई जगह औचक निरीक्षण किया और जहां पर भी सिंगल यूज प्लास्टिक मिली, वहां चालान किए गए। निरीक्षण के दौरान 6 स्टॉकिस्ट व दुकानदारों से लगभग 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया और संबंधित दुकानदारों पर 84 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दुकानदारों को चेताया
एसडीओ सुखराम ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है। इसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कई जगहों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग करने से वातावरण प्रदूषित होता है एवं कई बार नालियां तक बंद हो जाती हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि घर से जब भी बाजार में सामान लेने के लिए निकलें तो अपने साथ जूट का बैग या थैला लेकर अवश्य जाएं।
विज्ञापन



लगातार चलेगा अभियान
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से हर सप्ताह यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों से व अन्य से अपील है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने यह भी कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी के न्यू मिलाप नगर में दुकानदार का चालान काटती प्रदूषण बोर्ड व नप की टीम। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के न्यू मिलाप नगर में दुकानदार का चालान काटती प्रदूषण बोर्ड व नप की टीम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed