{"_id":"650608f5eae926292b0c047b","slug":"50-electric-buses-will-be-available-soon-charging-points-will-be-built-in-city-and-cantt-ambala-news-c-36-1-amb1001-10489-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जल्द मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, सिटी और कैंट में बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जल्द मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, सिटी और कैंट में बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट
विज्ञापन
अंबाला सिटी स्थित रोडवेज का बस अड्डा। संवाद
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। डीजल की जगह जल्द ही अंबाला की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। यह सुविधा हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। डिपो को लगभग 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं।
इसके लिए कंपनी ने रोडवेज महाप्रबंधक से भी मंत्रणा की है, वहीं बसों के आगमन से पहले उनकी चार्जिंग की व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। प्राथमिक चरण के तहत अंबाला सिटी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग जंक्शन बनाया जाएगा। यहां एक समय में 10 से अधिक बसें चार्ज हो सकेंगी। दूसरे चरण में यह सुविधा अंबाला डिपो और फिर कैंट बस अड्डे पर उपलब्ध करवाई जाएगी। बसों के आने के बाद पहले इन्हें 60 से 70 किलोमीटर के दायरे में चलाया जाएगा।
इसमें चंड़ीगढ़, कालका, पंचकूला, यमुनानगर, नारायणगढ़ मार्ग शामिल है। प्राप्त जानकारी अनुसार जो इलेक्ट्रिक बसें अंबाला डिपो में शामिल हैं उन्हें एक बार में चार्ज करने के बाद 200 से 300 किमी का सफर आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
रख-रखाव का दिया जाएगा प्रशिक्षण
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पहले चालकों व परिचालकों का इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें वो सब जानकारी दी जाएगी, जिससे कि सफर के दौरान अगर बस में कोई तकनीकी खराबी आती है तो वो इसे आसानी से दुरुस्त कर सकें।
सशक्त हो रहा अंबाला डिपो
अंबाला डिपो का बेड़ा सशक्त होता जा रहा है। जहां पहले डिपो में पुरानी बसों के सहारे ही काम चलाया जा रहा था, वहीं अब नई बसों के शामिल होने से डिपो का स्वरुप बदल गया है। बसों को समय पर संचालित करने के लिए भी संबंधित विभागीय अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। जल्द ही 10 एसी बसों के शामिल होने से यात्रियों को सफर करने में काफी सुविधा होगी।
वर्जन
50 इलेक्ट्रिक बसें अंबाला डिपो को मिलेंगी। पिछले दिनों मुख्यालय द्वारा निर्धारित कंपनी के नुमाइंदों ने डिपो का दौरा किया था। वहीं बसों की चार्जिंग के लिए सिटी बस अड्डे पर जंक्शन बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरु हो जाएगी।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक अंबाला डिपो।