फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5 pairs of special trains will run on Holi, passengers from Chandigarh-Gorakhpur will get convenience

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: होली पर चलेंगी 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें, चंडीगढ़-गोरखपुर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Tue, 04 Mar 2025 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

ट्रेन नंबर 04604 का संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 9 व 16 मार्च को शाम 6.15 बजे होगा। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04603 बनारस से शाम 5.30 बजे 11 और 18 मार्च को रवाना होगी।

विज्ञापन
5 pairs of special trains will run on Holi, passengers from Chandigarh-Gorakhpur will get convenience
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

महाकुंभ खत्म होते ही रेलवे अब होली पर विशेष ट्रेनों के संचालन में जुट गया है। इसके तहत ही रेलवे ने सोमवार शाम को विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी है कि पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन होली के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें पहली ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर, दूसरी मऊ से अंबाला कैंट, तीसरी गोरखपुर से अमृतसर, चौथी नई दिल्ली से कटरा और पांचवीं ट्रेन कटरा से बनारस के बीच चलेगी। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तारीख व समय सारिणी की भी घोषणा कर दी है। इस संबंध में कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारियों से बात करने के बाद अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़-गोरखपुर
ट्रेन संख्या 04504 का चंडीगढ़ से संचालन 6, 13 तथा 20 मार्च को होगा। चंडीगढ़ से ट्रेन रात 11.35 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04503 का संचालन 7, 14 तथा 21 मार्च को होगा। गोरखपुर से ट्रेन रात 10.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन बीच रास्ते अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलम नगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ जंक्शन-अंबाला कैंट
ट्रेन नंबर 5301 मऊ जंक्शन से 6, 13, 20 व 27 मार्च को चलेगी। मऊ से ट्रेन सुबह 4.42 बजे रवाना होकर रात 12.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05302 अंबाला कैंट से 7, 14, 21 व 28 मार्च को चलेगी। अंबाला कैंट से ट्रेन रात 1.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन बीच रास्ते भेलथारा रोड, भाटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत व पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

गोरखपुर-अमृतसर
ट्रेन नंबर 05005 का संचालन गोरखपुर से 5, 12, 19 व 26 मार्च को होगा। गोरखपुर से ट्रेन दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.12 बजे अंबाला कैंट और सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर से 6, 13, 20 और 27 मार्च को चलेगी। अमृतसर से ट्रेन का संचालन दोपहर 12.45 बजे होगा जोकि शाम 4.40 पर अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर सिटी व ब्यास रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

नई दिल्ली-कटरा
ट्रेन नंबर 04081 का संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 8, 10, 12, 15 व 17 मार्च को रात 11.45 बजे होगा। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी से 9, 11, 16 और 18 मार्च को रात 9.20 बजे चलेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।


कटरा-बनारस
ट्रेन नंबर 04604 का संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 9 व 16 मार्च को शाम 6.15 बजे होगा। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04603 बनारस से शाम 5.30 बजे 11 और 18 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ व रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed