फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5 months after love marriage wife got second marraige first husband sucide

व मैरिज के 5 माह बाद पत्नी ने रचाई दूसरी शादी बेवफाई से दुखी पहले पति ने फंदा लगा की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
5 months after love marriage wife got second marraige first husband sucide
पत्नी शादी के पांच माह बाद घर से भागकर दूसरी शादी कर ली, पत्नी की बेवफाई से दुखी पहले पति ने चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अंबाला शहर के चरखी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय जगदेव के चाचा रामू ने बताया कि भतीजे की जान पहचान यूपी की लड़की के साथ थी, जोकि उस समय जींद में काम कर रही थी। दोनों में प्रेम हो गया। इसी कारण जगदेव लड़की को अंबाला ले आया। यहां दोनों ने हनुमान मंदिर में शादी कर ली। अभी शादी को पांच महीने ही बीते थे कि 24 जून को लड़की घर से गायब हो गई। इसकी शिकायत जगदेव ने पुलिस चौकी नंबर 1 में दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके बाद सूचना के आधार पर 23 जुलाई को पुलिस ने गायब हुई जगदेव की पत्नी को अमृतसर से बरामद कर लिया। पुलिस से उसे अंबाला ले आई। यहां आने के बाद पत्नी ने बताया कि उसने अमृतसर में 30 जून को हाईकोर्ट में एक टेलर के साथ दूसरी शादी कर ली है। इसी से दुखी जगदेव ने गत शाम घर में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की को बरामद कर लिया गया था। लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के ब्यान दर्ज करवा रहे हैं। जिसके बाद कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- कुलवीर सिंह, इंचार्ज, चौकी नंबर- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed