{"_id":"61d35c1a7247016ab318277a","slug":"5-57-crore-collected-as-fine-from-94-645-passengers-without-ticket-in-the-month-of-december-ambala-news-knl94902379","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह में 94, 645 बिना टिकट यात्रियों से जुर्माने के तौर पर वसूले 5.57 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह में 94, 645 बिना टिकट यात्रियों से जुर्माने के तौर पर वसूले 5.57 करोड़
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेकिंग करते हुए।
- फोटो : Ambala
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने दिसंबर माह में 94 645 अनाधिकृत यात्रियों से 5 .52 करोड़ और अन्य 1353 मामलों में जुर्माने के माध्यम से 5 लाख 47 हजार रुपये वसूले कमाए। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने टिकट चेकिंग दस्ते के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि टिकट-चेकिंग राजस्व में टिकट को उच्च श्रेणी में बदलने और यात्रा टिकट परीक्षकों (टीटीई) द्वारा आरक्षित डिब्बों में यात्रा टिकट के विस्तार से एकत्र किए गए शुल्क भी शामिल हैं। कोविड-19 के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, बिना मास्क के यात्रा कर रहे यात्रियों के कुल 176 मामले पकड़े गए तथा 35 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से आम जनता को जागरूक करने तथा गंदगी फैलाने से रोकने पर विशेष जोर दिया गया । इस उद्देश्य से मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की गई। इसके परिणामस्वरूप 178 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और इनसे 43 हजार 950 रुपये की वसूली की गई है। स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ के अलावा, विभिन्न वर्गों में दैनिक जांच के लिए विशेष दस्ते को तैनात किया गया था और चेक के दौरान सार्वजनिक परिसर में 67 यात्रियों को धूम्रपान करते हुए पाया गया और 13 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टिकट-रहित यात्रा की शिकायतें मिलने के कारण महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों को केवल महिला डिब्बों में तैनात किया गया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि यह वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के निरंतर प्रयासों और समर्पित और मेहनती चेकिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है।