फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   49 seats were filled in Polytechnic, 20 seats remained vacant in Plastic branch

Ambala News: पॉलिटेक्निक में 49 सीट भरी, प्लास्टिक ब्रांच में 20 सीट रह गई खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
49 seats were filled in Polytechnic, 20 seats remained vacant in Plastic branch
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिला लेते हुए अभ्यर्थी। संस्थान
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बुधवार को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए गए, इसमें तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में 39 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में 10 सीट पर दाखिला किया गया। यह दाखिला सुबह से शाम तक चला। दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी सुबह से संस्थान में पहुंचे थे। यह दाखिला रैंक अनुसार किया गया। अब संस्थान में प्लास्टिक ब्रांच में करीब 20 सीट खाली रह गई हैं। इन सीट के अलावा सभी ब्रांच में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में एक से दो सीट खाली है। संस्थान की ओर से अब तकनीकी शिक्षा विभाग से दाखिला की अनुमति मिलने के बाद दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि ओपन काउंसलिंग के तहत डिप्लोमा इंजीनियरिंग व लेटरल एंट्री में 49 सीट भरी गई हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग से अनुमति के बाद अब खाली सीट पर दाखिला किया जाएगा। यह दाखिला प्रक्रिया जून माह से चल रही है।
विज्ञापन


कल्पना चावला महिला संस्थान में भी हुए दाखिले
इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में भी सभी ब्रांच में दाखिले किए गए। यह दाखिले ओपन काउंसलिंग के तहत किए जा रहे हैं। संस्थान में अभी भी कई सीट खाली रह गई हैं। अब खाली सीटों पर भी विभागीय निर्देशानुसार दाखिला किया जाएगा। संस्थान में कुल 390 में से 264 सीट पर दाखिला हो चुका है, जबकि 177 सीट खाली है। वहीं, तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से तारीख बढ़ाने पर आगे दाखिले किए जाएंगे। यह तारीख जल्द बढ़ सकती है, क्योंकि प्रदेशभर के संस्थानों में अभी सीट खाली पड़ी हैं, वहीं, संस्थान में डी-फार्मेसी के दाखिले अभी होने हैं। इन दाखिलों के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed