फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   48 new infected including three children were found, 45 were cured

तीन बच्चों समेत 48 नए संक्रमित मिले, 45 ठीक हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
48 new infected including three children were found, 45 were cured
अंबाला। बृहस्पतिवार को कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों का आंकड़ा 296 तक पहुंच गया। नए मरीजों में शहजादपुर से 19, शहर से 15, चौडमस्तपुर से छह, नारायणगढ़ से चार, बराड़ा से दो, मुलाना व कैंट से एक-एक मामला शामिल है। इनमें एक सरकारी कर्मचारी सहित 12 से 18 वर्ष के तीन बच्चे संक्रमित मिले हैं। एक कांटेक्ट ट्रेसिंग में सामने आया। केवल एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। राहत की बात यह रही कि 45 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.01 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 830328 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 87 हजार 697 लोगों का टीकाकरण किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 64 हजार 749 लोगों को पहली तो 10 लाख 41 हजार 427 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी जा चुकी है। निरंतरता से यह कार्य जारी है, ताकि सभी लोगों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed