{"_id":"69581e9a224d2fe0d10c9211","slug":"47-gumshuda-mobile-trace-back-to-owners-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155737-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 47 गुमशुदा मोबाइल तलाश कर मालिकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 47 गुमशुदा मोबाइल तलाश कर मालिकों को लौटाए
विज्ञापन
अंबाला। साइबर सैल द्वारा विशेष अभियान के तहत दिसंबर 2025 के दौरान लगभग 8 लाख 39 हजार 922 रुपये मूल्य के 47 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश कर उनके मालिकों को लौटाए। मोबाइल पाने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे। नवीनतम तकनीक के माध्यम से मोबाइल फोन की बरामदगी को अंबाला पुलिस की प्राथमिकता बताया गया। अंबाला के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार के नेतृत्व में मालिकों को लौटाकर उन्हें आर्थिक क्षति से बचाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने साइबर सैल टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी आम नागरिकों को ऐसी आर्थिक क्षति से बचाने हेतु सच्ची निष्ठा व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
देसी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार आरोपी को दो दिन का रिमांड
अंबाला। अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी नितिन उर्फ पोला को अवैध हथियार व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। सीआईए-1 निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी सुभाष चौक से पैदल कैंट के हाथी खाना मंदिर की तरफ जा रहा था। तभी नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
दानपात्र से नकदी चुराने वाले को भेजा जेल
अंबाला। वाल्मीकि मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने सरकपुर निवासी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अजीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अजीत सिंह ने बताया था कि 31 दिसंबर को आरोपी अनमोल ने वाल्मिकी मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराई थी। संवाद
विज्ञापन
नशे के दुष्प्रभाव व साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी
अंबाला सिटी। सुल्तानपुर चौक पर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया, इसमें पुलिस मुलाजिमों ने आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध व यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है, इसके अलावा डायल-112 ऐप, महिला हेल्पलाइन 1091, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस, साइबर ठगी से बचाव व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नागरिकों को मौके पर डायल-112 एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।