फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4.50 lakh cheated from a retired soldier by posing as a relative

Ambala News: रिश्तेदार बनकर रिटायर्ड फौजी से ठगे 4.50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
4.50 lakh cheated from a retired soldier by posing as a relative
अंबाला। इंग्लैंड में रहने वाले रिश्तेदार बनकर शातिर ठगों ने कोड़वा खुर्द गांव निवासी दलीप सिंह से चार लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शातिर ठग ने पहले तो 12.75 लाख रुपये खाते में डालने की बात कहीं और फिर दूसरे साथी के जरिये फोन करवाकर चार लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जैसे ही तीन लाख और मांगे तो शक होकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोड़वा खुर्द गांव निवासी दलीप सिंह ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड है और खेतीबाड़ी करता है। शातिर ठग ने पांच दिसंबर को व्हाट्सएप कॉल की। फोन बहू ने उठाया तो बोला कि वह इंग्लैंड में रहने वाला रिश्तेदार रणबीर सिंह है। झांसे में लेने के लिए आरोपी ने बातचीत शुरू कर दी और बोला कि उसका इंग्लैंड का वीजा खत्म हो चुका है। कुछ पैसे वह आपके खाते में भेज रहा है।
विज्ञापन

कुछ ही देर में ठग ने उनकी बहू के खाते की कापी मांग ली। इतने में रसीद भी भेज दी कि 12.75 लाख रुपये उसने ट्रांसफर कर दिए है। अगले 24 घंटे में पूरी राशि खाते में चली जाएगी। इस तरह से उन्हें पूरा विश्वास हो गया। थोड़ी देर बाद बोला कि भोपाल से किसी एजेंट का फोन आए तो उसके खाते में चार लाख 50 हजार रुपये डाल देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसके द्वारा भेजे गए 12.75 लाख रुपये में से कटवा लेना। झांसे में आकर पेमेंट खाते में डाली दी। हालांकि आरोपी ने फिर से तीन लाख रुपये मांगे और बोला कि वीजा समाप्त होने पर जेल जाना पड़ेगा। ऐसे में जब उन्हें शक हुआ और पैसे देने से इंकार किया तो शातिर ठग ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed