फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   442 honored in best mother award ceremony

Ambala News: सर्वोत्तम माता पुरस्कार समारोह में 442 को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
442 honored in best mother award ceremony
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को प्रदेशस्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने बच्चों की बेहतरीन परवरिश करने के साथ खुद को स्वस्थ रखने वाली वाली 442 माताओं को सम्मानित किया। इस दौरान शहर की पुलिस लाइन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक और आंगनबाड़ी केंद्र के के छोटे बच्चों ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी।वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने सवाल का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के संबंध में प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

असीम गोयल ने कहा कि दुनिया का सबसे ताकतवर शब्द मां है। वह हमेशा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। मां के पास बैठकर हमारी हर निराशा दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि संसार की हर मां सर्वोत्तम मां है, लेकिन इस सम्मान समारोह के लिए विभाग ने उन माताओं का चयन किया है, जिन्होंने अपने बच्चे के साथ खुद को भी पूरी तरह हष्ट पुष्ट रखा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कुछ मापदंड निर्धारित किए गए थे, उन्हीं के आधार पर सर्वोत्तम माताओं का चयन किया गया है। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने घोषणा की कि विभाग की ओर से अगले माह से हरियाणा में ‘मैं भी लक्ष्मी बाई’ योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसमें बेटियों को निशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में छह जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व पंचकूला की माताओं को सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम माता पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान के लिए 4 हजार, द्वितीय के लिए 3 हजार और तृतीय के लिए 2 हजार का पुरस्कार भी दिया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन खंड स्तर पर किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार, निदेशक मोनिका मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, संयुक्त आयुक्त राजबाला कटारिया, डीपीओ कविता रानी, रितेश गोयल, गुरजंट सिंह, संजीव गोयल टोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर महिला सरपंच को गांव में लिंगानुपात में सुधार करने का लक्ष्य दिया जाएगा
कार्यक्रम में मंत्री असीम गोयल ने बताया कि जल्द ही हरियाणा में महिला सरपंचों का बड़ा सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें हर महिला सरपंच को अपने-अपने गांव में लिंगानुपात में सुधार करने का लक्ष्य दिया जाएगा। इसके साथ ही अंबाला की तर्ज पर पूरे हरियाणा में सभी जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह ही आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत जितने लाभार्थी हैं, उनको करीब 90-90 हजार के चेक वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इन माताओं को किया सम्मानित
अंबाला : एकता रानी, अंजू बाला, ममता देवी, सुषमा देवी, मधु, ईशा, वीना रानी, मनप्रीत कौर, मनजिंद्र कौर, रजनी, पूजा रानी, जसविंद्र, पूजा, सुखविंद्र कौर, पूनम, नीलम देवी, रितु रानी, नीरज कुमारी, सोनिया देवी, नेहा कोचर, अनु देवी।
कैथल : रीना, कमलेश रानी, ममता, सुमन बाला, कविता, नेहा, प्रिया, पूनम, रितु, भावना, ज्योति, मीनाक्षी, किरना देवी, किरन, ममता, पूजा, विशाल कौर, स्वाति, पूजा, लक्ष्मी देवी, मीना देवी।
करनाल : चिंकी, मनीषा देवी, रिशु, गरिमा, रमनदीप कौर, सुनीता रानी, कोमल, सोनिया, मेहराज, कविता, रवीना, रजनी, प्रोमिला, सकीना, सुमन, रीतिका, मधु, सुषमा, निशा, ऊषा, मोनिया।
कुरुक्षेत्र : शिवानी, रूमा, बबीता, मोनिका, रूपा देवी, अलका रानी, नीरू रानी, प्रियंका शर्मा, मानु, अनु, ममता, नेहा सैनी, प्रीति, सोनिया, रितु, रितुबाला, सुषमा, रेनु देवी को सम्मानित किया।

यमुनानगर

रितू, दीपा, सोनिया देवी, संगीता, सोनिया, नेहा, सीमा, नेहा, पायल, रेखा, दीपा, नजमा, निशा रानी, आरती, सोनम कुमारी, पूनम, सीमा शर्मा, आंचल, नीरू, रितू, शिवानी को सम्मानित किया।
पंचकूला

सिरजना, पूजा रानी, सुमन बाला, हरप्रीत कौर, भावना, मधुबाला, आंचल, सीमा रानी, आशा कुमारी, किरण, अमिता, उमा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed