{"_id":"698a7d2892172f2a3001c44d","slug":"430-feet-cable-stolen-from-tube-wells-of-6-farmers-in-a-single-night-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157960-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक ही रात में 6 किसानों के ट्यूबवेलों से 430 फीट केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक ही रात में 6 किसानों के ट्यूबवेलों से 430 फीट केबल चोरी
Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। चोरों ने सादापुर व फतेहगढ़ गांव में रविवार रात आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए करीब 430 फीट तांबे की केबल व स्टार्टर के ग्रिफ चोरी कर लिए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। इस चोरी के बाद इलाके के ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने व चोरों को जल्द से जल्द काबू करने की मांग उठाई है। सादापुर गांव निवासी सुखचैन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब वह अपने खेत पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल की तार कटी हुई थी। कोठे में लगे स्टार्टर के ग्रिफ टूटे हुए थे। उनमें से तांबे की तार गायब थी। उनके खेत से करीब 100 फीट तार चोरी हुई है। इसी तरह से पांच अन्य किसानों के खेत से तार चोरी हो गईं थी। संवाद
-- --
विज्ञापन