फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4.20 lakh women and 4.64 lakh men will choose the government

Ambala News: सरकार चुनेंगे 4.20 लाख महिलाएं और 4.64 लाख पुरुष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
4.20 lakh women and 4.64 lakh men will choose the government
अंबाला। चार लाख 20 हजार 119 महिला मतदाता इस विधानसभा की अहम कड़ी होंगी। वहीं चार लाख 64 हजार 423 पुरुष मतदाता भी नई सरकार के चयन में सहभागी बनेंगे और 43 थर्ड जेंडर भी अपने मतदान का प्रयोग करके जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

यह आंकड़ा अंबाला जिले की चार विधानसभाओं का है, जिस पर सरकार बनाने की जिम्मेदारी टिकी हुई है। इसमें अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना और नारायणगढ़ विधानसभा शामिल है। इन चारों विधानसभाओं में कुल 8 लाख 84 हजार 542 मतदाता 5 अक्टूबर को अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अंबाला छावनी में 2 लाख 6 हजार 271 मतदाताओं में 1 लाख 7 हजार 608 पुरूष, 98652 महिलाएं, 11 थर्ड जेंडर हैं। इसी प्रकार अंबाला शहर में 2 लाख 62 हजार 199 मतदाताओं में 1 लाख 36 हजार 600 पुरूष, 1 लाख 25 हजार 579 महिलाएं, 20 थर्ड जेंडर शामिल है, वहीं मुलाना विधानसभा में 2 लाख 24 हजार 118 मतदाताओं में 1 लाख 18 हजार 929 पुरूष, 1 लाख 5 हजार 186 महिलाएं तथा 3 वोट थर्ड जेंडर हैं, जबकि नारायणगढ़ विधानसभा में 1 लाख 1 हजार 243 पुरूष, 90702 महिलाएं, 9 थर्ड जेंडर सहित 1 लाख 91 हजार 954 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

ये है ईवीएम और बूथ की संख्या
अंबाला जिला की चारों विधानसभाओं के लिए लगभग 1200 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। इसमें बेल्ट यूनिट, सीयू यूनिट और वीवीपैट मशीनों को तैयार किया है। अंबाला शहर के 271 बूथों के लिए लगभग 325 बीयू, 325 सीयू और 325 वीवी पैट मशीनों को तैयार किया गया है, नारायणगढ़ विधानसभा में 219 मतदान केंद्रों में लगभग 262 ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी। छावनी के 214 बूथों के लिए लगभग 256 ईवीएम तैयार की गई हैं। मुलाना विधानसभा क्षेत्र के 264 बूथों के लिए लगभग 316 ही ईवीएम तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed