फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   42 trees will be sacrificed to build the Narayangarh bus stand.

Ambala News: नारायणगढ़ बस स्टैंड बनाने को दी जाएगी 42 पेड़ों की कुर्बानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
42 trees will be sacrificed to build the Narayangarh bus stand.
अंबाला। नारायणगढ़ बस स्टैंड परिसर में लगे पेड़ों की कटाई का काम अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। यह कार्य तीन महीने से लटका हुआ था। नारायणगढ़ बस स्टैंड का नवीनीकरण 10.54 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। लेकिन बस स्टैंड के पुराने भवन को गिराने और पेड़ो की कटाई न होने के कारण बस अड्डे के नए भवन का काम अटका हुआ है। अंबाला डिपो के भवन लिपिक सुरेंद्र ने बताया कि नारायणगढ़ बस स्टैंड परिसर में 42 पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों को हटाने के लिए रोडवेज की और से वन विभाग के साथ करीब चार महीने पहले पत्राचार किया था। इस पत्राचार के बाद अब वन विभाग की टीम ने पेड़ों का करीब 38 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर रोडवेज अधिकारियों को सौंप दिया है। अब अगले सप्ताह तक वन विभाग की टीम पेड़ों की कटाई शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड परिसर जो 42 पेड़ लगे हुए है इनमें से कोशिश रहेगी की कुछ पेड़ों को कटने से बचा लिया जाए। इसके अलावा नारायणगढ़ बस अड्डे के पुराने भवन को गिराने के लिए तीन दिन बाद बोली लगाई जाएगी जो भी ज्यादा बोली लगाएगा उसे ठेका दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed